UdyogPortal कौन सा व्यक्तिगत डेटा लेता है, क्यों, किसके साथ साझा करता है, और आपके अधिकार।
यह पॉलिसी बताती है कि उद्योगपोर्टल क्या जानकारी लेता है, क्यों लेता है, किसके साथ शेयर करता है, कितने समय रखता है और आपके पास क्या विकल्प हैं। यह उद्योगपोर्टल के Android ऐप, उद्योगपोर्टल की वेबसाइट और बिज़नेस के लिए हमारी बनाई वेबसाइटों पर लागू है।
संक्षेप में
- आपका अकाउंट और बिज़नेस चलाने के लिए जो ज़रूरी है वही लेते हैं: आपका नाम और मोबाइल नंबर, और आपकी भरी हुई जानकारी, जैसे कस्टमर, बिल, प्रोडक्ट, स्टाफ और बुकिंग।
- हम आपका डेटा बेचते नहीं हैं। Android ऐप में कुछ स्क्रीन पर Google के विज्ञापन दिखते हैं; वेबसाइट पर कोई विज्ञापन नहीं है।
- आपके कस्टमर और स्टाफ का डेटा आपका है। हम उसे आपकी ओर से रखते हैं और आपके कहने पर ही इस्तेमाल करते हैं।
- आप कभी भी अपने डेटा की कॉपी मांग सकते हैं, उसे ठीक करवा सकते हैं, या अकाउंट डिलीट करने के लिए कह सकते हैं।
इस पेज पर
1.हम कौन हैं
उद्योगपोर्टल Mahaparv Technologies LLP ("महापर्व टेक्नोलॉजीज़", "हम"), A/P Kasegaon, Tal-Walwa, Dist-Sangli, Kasegaon, Govt. Colony, Kasegaon Police Station, Miraj, Sangli 416415, Maharashtra, India द्वारा चलाया जाता है।
LLP पहचान संख्या (LLPIN): ADA-3156.
आपके अपने अकाउंट की जानकारी का इस्तेमाल कैसे होगा, यह हम तय करते हैं (भारत के कानून में हम "डेटा फ़िड्यूशियरी" हैं)। आपके भरे हुए कस्टमर, स्टाफ और सप्लायर के रिकॉर्ड के बारे में आप तय करते हैं; हम उन्हें सिर्फ़ आपकी ओर से रखते और प्रोसेस करते हैं।
2.हम क्या लेते हैं
- अकाउंट: आपका मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, लिंग और PIN। जन्मतिथि से पुष्टि होती है कि आपकी उम्र 18 या उससे ज़्यादा है, और भूला हुआ PIN दोबारा बनाने में मदद के लिए इसे फिर पूछा जा सकता है। PIN सिर्फ़ एकतरफ़ा हैश के रूप में रखा जाता है, इसलिए यहाँ कोई उसे पढ़ नहीं सकता। अगर आप भरें तो: ईमेल, पता, शहर, ज़िला, पिन कोड, सेव किए डिलीवरी पते और प्रोफ़ाइल फ़ोटो। आपने ये शर्तें कब और किस भाषा में स्वीकार कीं, यह भी हम दर्ज करते हैं।
- आपके भरे व्यवसाय के डेटा: व्यवसाय प्रोफ़ाइल (नाम, मालिकों के नाम और फ़ोटो, जोड़ें तो GST, Udyam और FSSAI नंबर, पता और नक्शे पर जगह, लोगो, दुकान की फ़ोटो, हस्ताक्षर और मुहर, पैसे लेने के लिए बैंक या UPI विवरण), ग्राहक और लीड, बिल, कोटेशन, रसीदें और बकाया, प्रोडक्ट और स्टॉक, सप्लायर, खर्च, बुकिंग, मेंबरशिप, ग्रुप, काम, फ़ॉर्म, और आपकी प्रकाशित वेबसाइट की सामग्री।
- स्टाफ़ रिकॉर्ड, अगर आप इस्तेमाल करें: नाम, संपर्क, जन्मतिथि, लिंग, पता, आपातकालीन संपर्क, ब्लड ग्रुप, पद, वेतन, उचल, बैंक या UPI विवरण, हाज़िरी, छुट्टी, काम, नोट्स और काम का मूल्यांकन, और आप जो पहचान नंबर रखना चुनें, जैसे PAN, UAN, PF या ड्राइविंग लाइसेंस। हाज़िरी के नियम कहें तो स्टाफ़ की चेक-इन पर एक सेल्फ़ी, सटीक जगह और दुकान से दूरी सेव होती है। मालिक यह भी देख सकते हैं कि हर स्टाफ़ ने कब, किस डिवाइस से लॉग इन किया और क्या बदला। ये संवेदनशील हैं: ज़रूरत हो तभी और स्टाफ़ की जानकारी में ही भरें। आधार नंबर के सिर्फ़ आख़िरी 4 अंक रखें, पूरा नंबर कभी नहीं।
- स्वास्थ्य रिकॉर्ड, अगर कोई डॉक्टर, क्लिनिक या फ़िटनेस व्यवसाय इन्हें इस्तेमाल करे: निदान के साथ प्रिस्क्रिप्शन, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसे वाइटल्स, दवाइयाँ और जाँचें, और वज़न जैसे प्रगति के आँकड़े। इन्हें व्यवसाय भरता है और उनकी ज़िम्मेदारी उसकी है; हम उन्हें उस व्यवसाय के लिए रखते हैं। प्रिस्क्रिप्शन मरीज़ को तभी दिखता है जब डॉक्टर उसे शेयर करें। किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर दर्ज आँकड़े और दस्तावेज़ उसके अपने ऐप में दिखते हैं।
- आपके अपलोड किए फ़ोटो और फ़ाइलें। ऐप में कैमरा सिर्फ़ तब इस्तेमाल होता है जब आप फ़ोटो लेते हैं या बारकोड या QR कोड स्कैन करते हैं, और वह भी आपकी अनुमति के बाद। फ़ोन की फ़ोटो आप खुद Android के फ़ोटो पिकर से चुनते हैं, और फ़ाइल Android के फ़ाइल पिकर से; ऐप अपने आप आपकी गैलरी या फ़ाइलें नहीं देख सकता।
- डिवाइस (Android ऐप): Firebase Cloud Messaging का पुश नोटिफ़िकेशन टोकन, ऐप का वर्शन और आपकी भाषा, ताकि नोटिफ़िकेशन सही फ़ोन पर सही भाषा में पहुंचे। फ़ोन ने ऐप आख़िरी बार कब इस्तेमाल किया, यह भी दर्ज होता है।
- लोकेशन: सिर्फ़ तब, जब कोई पेज माँगे और आप अनुमति दें, और बैकग्राउंड में कभी नहीं। इसका इस्तेमाल होता है जब स्टाफ़ चेक-इन करे (सटीक जगह और दुकान से दूरी सेव होती है), जब मालिक चेक-इन की जगह तय करें, और जब मालिक व्यवसाय शुरू करते समय दुकान के सामने की फ़ोटो लें, ताकि दुकान नक्शे पर दिखे। स्टाफ़ लोकेशन शेयरिंग: अगर कोई व्यवसाय इसे चालू करे, तो उसके हर स्टाफ़ से एक बार पूछा जाता है और फ़ैसला वही करते हैं; जिन्होंने हाँ कहा उनकी सटीक जगह हर 5 मिनट में सेव होती है, सिर्फ़ चेक-इन से चेक-आउट के बीच और सिर्फ़ जब उनके फ़ोन पर UdyogPortal ऐप या वेबसाइट खुली हो, और वे मेरी प्रोफ़ाइल से इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।
- भुगतान: आपका प्लान, उसकी तारीखें और रकम। Android ऐप में खरीदे प्लान के लिए हमें Google Play का purchase token और order id मिलता है। वेबसाइट पर खरीदे प्लान के लिए हमें पेमेंट गेटवे का जवाब मिलता है, जिसमें भुगतान में इस्तेमाल UPI ID, ईमेल या फ़ोन नंबर हो सकता है। आपका कार्ड नंबर, CVV या UPI PIN हमें कभी नहीं मिलता।
- विज्ञापन (सिर्फ़ Android ऐप): Google Mobile Ads विज्ञापन दिखाने और मापने के लिए आपके फ़ोन का विज्ञापन ID और डिवाइस की जानकारी इस्तेमाल करता है। भारत में Google आम तौर पर पहले पूछे बिना आपकी रुचि के विज्ञापन दिखाता है; जहाँ Google का सहमति फ़ॉर्म लागू होता है, वहाँ वह आपके जवाब के अनुसार चलता है। विज्ञापन ID हम ख़ुद न लेते हैं, न रखते हैं।
- क्रैश रिपोर्ट (सिर्फ़ Android ऐप): ऐप बंद पड़ जाए तो Firebase Crashlytics हमें फ़ोन मॉडल, Android वर्ज़न, ऐप वर्ज़न और उस समय ऐप क्या कर रहा था, इसकी रिपोर्ट भेजता है। रिपोर्ट में Firebase का एक रैंडम इंस्टॉलेशन नंबर होता है, पर वह आपके अकाउंट, नाम या मोबाइल नंबर से नहीं जुड़ी होती।
- ऐप का इस्तेमाल (सिर्फ़ Android ऐप): Google Analytics for Firebase गिनता है कि ऐप की कौन-सी स्क्रीन कितनी बार और कितनी देर खुली, साथ में फ़ोन मॉडल, Android वर्ज़न, ऐप वर्ज़न, भाषा और अंदाज़न इलाका। इसमें एक रैंडम ऐप इंस्टॉलेशन नंबर होता है, आपका नाम, मोबाइल नंबर या अकाउंट नहीं, और विज्ञापन ID कभी नहीं। यह सिर्फ़ दर्ज करता है कि कौन-सी स्क्रीन खुली, उस पर क्या लिखा है वह कभी नहीं। हम इससे देखते हैं कि ऐप के कौन-से हिस्से इस्तेमाल होते हैं, ताकि उन्हें बेहतर बना सकें। यह अपने आप ऐप खुलना और अपडेट, Google Play से खरीदे गए प्लान (प्लान और कीमत) और विज्ञापन देखे जाना भी दर्ज करता है।
- तकनीकी: हर अनुरोध का IP पता और ब्राउज़र या डिवाइस की जानकारी, आपके लॉग इन के समय और आख़िरी लॉग इन का IP पता, असफल लॉग इन प्रयास और उनमें डाला गया मोबाइल नंबर, आपकी सहमतियों का रिकॉर्ड, और सर्वर लॉग। इनका इस्तेमाल अकाउंट सुरक्षित रखने, दुरुपयोग रोकने और सेवा चलाने के लिए होता है।
- Myra: आप Myra को जो संदेश और फ़ोटो भेजते हैं, और उसके जवाब। फ़ोटो 30 दिन बाद हटा दी जाती हैं; बातचीत तब तक रहती है जब तक आप उसे साफ़ न करें।
- रिव्यू: किसी व्यवसाय का रिव्यू देने पर आपकी रेटिंग, शब्द और फ़ोटो तुरंत उसकी वेबसाइट पर प्रकाशित होते हैं, उस नाम के साथ जिससे वह व्यवसाय आपको जानता है, या आपके मोबाइल नंबर के आख़िरी 4 अंकों के साथ। आप अपना रिव्यू कभी भी हटा सकते हैं।
- आपके बारे में व्यवसायों के रखे डेटा: अगर UdyogPortal पर कोई व्यवसाय आपको अपने ग्राहक, लीड, मरीज़, मेंबर, स्टाफ़ या सप्लायर के रूप में जोड़ता है, तो वह आपकी जानकारी अपने काम के लिए रखता है और उसकी ज़िम्मेदारी उसकी है। उसके रिकॉर्ड में आपका मोबाइल नंबर हो तो आपके लिए रखे बिल, बकाया, बुकिंग, मेंबरशिप, ग्रुप, आँकड़े और दस्तावेज़ आपके अपने UdyogPortal ऐप में भी दिखते हैं।
- व्यवसायों की वेबसाइट पर आने वाले: किसी व्यवसाय की वेबसाइट पर ऑर्डर, बुकिंग, पूछताछ, जुड़ना या फ़ॉर्म भरने पर, वह व्यवसाय आपका लिखा (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता और जवाब) पाता है और आपको अपनी लीड या ग्राहक के रूप में जोड़ सकता है। फ़ॉर्म भरने वाले का IP पता और ब्राउज़र भी दर्ज होता है, चाहे फ़ॉर्म नाम न पूछे। विज़िट एकतरफ़ा कोड से गिनी जाती हैं, आपका IP पता रखे बिना, और UdyogPortal ऐप में किसी व्यवसाय को खोलना भी इसी तरह विज़िट गिना जाता है। स्पैम रोकने के लिए, जब आप फ़ॉर्म, ऑर्डर, बुकिंग या पूछताछ भेजते हैं, या कॉल या WhatsApp पर टैप करते हैं, तो एक जगह से कितनी कोशिशें आती हैं यह गिनने के लिए वेबसाइट आपके IP पते से बना एक गुप्त कोड लगभग एक घंटे रखती है; उसे वापस IP पते में नहीं बदला जा सकता और फिर हटा दिया जाता है।
- हमारी वेबसाइट पर अनुरोध: जब आप udyogportal.com पर फोन, डेमो या सेटअप माँगते हैं, या एडवाइज़र या फ्रैंचाइज़ी बनना चाहते हैं, तो आपको वापस फोन करने के लिए हम आपका नाम, मोबाइल नंबर, बिज़नेस का प्रकार, शहर या पिन कोड, आपने क्या माँगा और आपकी भाषा, आपकी अनुमति और उसके समय के साथ लेते हैं। आपके सबसे नज़दीकी व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अनुरोध आपके ज़िले के UdyogPortal एडवाइज़र या फ्रैंचाइज़ी को (वरना हमारी अपनी टीम को) दिया जाता है, जो आपको UdyogPortal के बारे में फोन या WhatsApp करते हैं; एडवाइज़र बनने का अनुरोध हमारी टीम के पास ही रहता है। स्पैम रोकने के लिए वेबसाइट आपके IP पते से बना एक गुप्त कोड और आपके ब्राउज़र का नाम भी रखती है। आपका नंबर कभी बेचा नहीं जाता। जो अनुरोध प्लान तक नहीं पहुँचता, वह आख़िरी बार देखे जाने के एक साल बाद हटा दिया जाता है; पहले हटवाने के लिए support@mahaparvtechnologies.com पर लिखें।
हम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, कॉल लॉग, SMS या फ़ोन के दूसरे ऐप्स की कोई चीज़ कभी नहीं पढ़ते। कोई कॉन्टैक्ट ऐप को तभी मिलता है जब आप "कॉन्टैक्ट से चुनें" दबाकर फ़ोन के अपने Contacts ऐप में उसे चुनते हैं; सिर्फ़ उसी कॉन्टैक्ट का नाम और नंबर भरा जाता है, और वह तभी सेव होता है जब आप रिकॉर्ड सेव करें।
3.हम इसका इस्तेमाल क्यों करते हैं
- आपको सेवा देने के लिए: लॉगिन, आपके रिकॉर्ड रखना, बिल बनाना, आपकी वेबसाइट पब्लिश करना और आपका डेटा आपके हर डिवाइस पर दिखाना।
- आपके अपने अकाउंट और बिज़नेस की सूचना भेजने के लिए, जैसे नया ऑर्डर, बुकिंग या बिल।
- उद्योगपोर्टल आपको सेवा से जुड़ी सूचनाएँ भेज सकता है और, आप अनुमति दें तो, उद्योगपोर्टल की खबरें और ऑफ़र भी; ऑफ़र आप Profile → नोटिफ़िकेशन में बंद कर सकते हैं।
- Google Play या पेमेंट गेटवे से यह जांचने के लिए कि प्लान का पैसा सच में चुकाया गया है, और प्लान चालू या बंद करने के लिए।
- Myra के ज़रिए आपको जवाब देने के लिए, सिर्फ़ जब आप उसे इस्तेमाल करें।
- व्यवसायों ने आपके मोबाइल नंबर पर जो बिल, बुकिंग और दूसरे रिकॉर्ड रखे हैं, उन्हें आपके अपने ऐप में दिखाने के लिए।
- सेवा को सुरक्षित रखने, गलत इस्तेमाल रोकने और गड़बड़ी ढूंढकर ठीक करने के लिए।
- Android ऐप में Google के ज़रिए विज्ञापन दिखाने के लिए, आपकी दी हुई सहमति के भीतर।
- टैक्स, हिसाब-किताब और दूसरी कानूनी ज़िम्मेदारियां पूरी करने के लिए।
हम आपकी सहमति पर निर्भर करते हैं, जो आप खाता बनाते और सेवा इस्तेमाल करते समय देते हैं, और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 द्वारा अनुमत अन्य वैध उपयोगों पर। बैंक विवरण या स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी के लिए, उसे भरना चुनकर आप अपनी सहमति देते हैं।
4.हम किसके साथ शेयर करते हैं
हम आपका डेटा बेचते नहीं हैं। हम इसे सिर्फ़ उन कंपनियों के साथ शेयर करते हैं जिनसे सेवा चलती है, और नीचे बताए लोगों के साथ:
- Google, Firebase Cloud Messaging: आपके फ़ोन तक नोटिफ़िकेशन पहुंचाता है। Google को पुश टोकन और नोटिफ़िकेशन का टेक्स्ट मिलता है।
- Google, Firebase Crashlytics: Android ऐप की क्रैश रिपोर्ट पाता है।
- Google, Google Analytics for Firebase: ऊपर बताई गई ऐप इस्तेमाल की गिनती पाता है। इसका डेटा विज्ञापनों को निजी बनाने में इस्तेमाल नहीं होता।
- Google, AdMob (Google Mobile Ads): Android ऐप में विज्ञापन दिखाता है और सहमति फ़ॉर्म चलाता है। Google एडवरटाइज़िंग आईडी और डिवाइस जानकारी सीधे फ़ोन से, अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के तहत लेता है।
- Google Play Billing: Android ऐप में खरीदे प्लान का पेमेंट संभालता है। खरीद जांचने के लिए हम Google को परचेज़ टोकन भेजते हैं।
- MSG91: आपका मोबाइल नंबर और वन-टाइम पासवर्ड पाता है, उसे SMS से आप तक पहुँचाता है, और बताता है कि वह पहुँचा या नहीं। अभी हम SMS से सिर्फ़ वन-टाइम पासवर्ड भेजते हैं।
- Cloudflare R2: आपके अपलोड किए फ़ोटो और फ़ाइलें रखता है।
- Google (Gemini) और Anthropic (Claude): सिर्फ़ जब आप Myra इस्तेमाल करें। आपका संदेश, बातचीत के पिछले कुछ संदेश, आपकी भेजी फ़ोटो, और जवाब के लिए ज़रूरी व्यवसाय की जानकारी Gemini को भेजी जाती है, या Gemini उपलब्ध न हो तो Claude को। लिखे संदेश से हम पहले फ़ोन नंबर, ईमेल, GST और PAN नंबर हटा देते हैं; फ़ोटो जैसी है वैसी भेजी जाती है।
- OpenAI (जाँच सेवा): बिज़नेस की वेबसाइट या ऐप में प्रकाशित लिखाई, फ़ोटो और वीडियो से ली गई तस्वीरें, रिव्यू, और बिज़नेस को भेजे संदेश, सेव होते समय हानिकारक सामग्री के लिए अपने-आप जाँचे जाते हैं। सिर्फ़ वही सामग्री भेजी जाती है, आपके खाते की जानकारी कभी नहीं। OpenAI इसे रखता नहीं है और अपने मॉडल सिखाने में इस्तेमाल नहीं करता।
- पेमेंट गेटवे: Android ऐप के बाहर किए गए प्लान के भुगतान Cashfree Payments प्रोसेस करता है। आपके कार्ड या UPI की जानकारी हम न देखते हैं, न रखते हैं।
- होस्टिंग प्रदाता: हमारे सर्वर और डेटाबेस चलाता है।
- हमारे पेज जिन सेवाओं को लोड करते हैं: Google Fonts (अक्षर), Cloudflare का cdnjs (फ़ोटो काटने, PDF दिखाने और नक्शा बनाने के टूल), goQR.me (व्यवसायों की वेबसाइट पर QR कोड की तस्वीर), OpenStreetMap (मालिक के स्टाफ़ नक्शे की तस्वीरें, जिस पर लोकेशन शेयर करने वाले स्टाफ़ की जगह दिखती है), और YouTube व Unsplash (तस्वीरें)। पेज खुलते समय इन्हें आपका IP पता और ब्राउज़र की जानकारी मिलती है।
- WhatsApp: जब आप या कोई व्यवसाय WhatsApp बटन से बिल, रिमाइंडर या संदेश भेजता है, तो वह उस व्यक्ति के अपने WhatsApp से जाता है, हमसे नहीं, और WhatsApp की अपनी शर्तें लागू होती हैं।
- UdyogPortal पर दूसरे व्यवसाय: जब कोई व्यवसाय आपको अपने ग्राहक, लीड, स्टाफ़ या सप्लायर के रूप में जोड़ने के लिए आपका मोबाइल नंबर डालता है, तो वह आपकी UdyogPortal प्रोफ़ाइल का नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता और फ़ोटो देखता है, ताकि अपना रिकॉर्ड भर सके।
- स्टाफ़ लोकेशन शेयरिंग के लिए आपका मालिक: आप जिस व्यवसाय में काम करते हैं उसका मालिक ही देखता है कि आप कहाँ हैं, सिर्फ़ जब आप शेयर कर रहे हों और सिर्फ़ आज की जगहें। दूसरे स्टाफ़ को यह कभी नहीं दिखता। यहाँ हम व्यवसाय के लिए काम करते हैं (अपने स्टाफ़ रिकॉर्ड का Data Fiduciary वही है) और इन जगहों का किसी और काम में इस्तेमाल नहीं करते।
- UdyogPortal सलाहकार और फ़्रैंचाइज़ी पार्टनर: अगर उनमें से किसी ने आपका व्यवसाय जोड़ा हो, तो वे आपका नाम, मोबाइल नंबर, व्यवसाय का नाम और शहर, प्लान की तारीखें और AutoPay चालू है या नहीं, देखते हैं, ताकि आपकी मदद कर सकें।
- सरकारी अधिकारी, जब कानून में ज़रूरी हो।
- आपके भेजे बिल, कोटेशन, रसीद, रिमाइंडर, ऑर्डर या बुकिंग में एक गुप्त लिंक होती है। जिसके पास लिंक हो और जिस मोबाइल नंबर पर भेजी गई उसके आख़िरी 4 अंक हों, वह वही एक दस्तावेज़ खोल सकता है; सही अंक डालने के बाद वह ब्राउज़र 30 दिन तक दोबारा नहीं पूछता। बिना मोबाइल नंबर के बना दस्तावेज़ सिर्फ़ लिंक से खुलता है। ये लिंक 180 दिन बाद (कोटेशन और स्टाफ़ जुड़ने की लिंक 30 दिन बाद) काम करना बंद कर देती हैं, और दस्तावेज़ फिर भेजने पर नई लिंक बनती है। स्टाफ़ ID कार्ड और चेक-इन की लिंक की कोई अवधि नहीं होती।
किसी व्यवसाय की वेबसाइट पर प्रकाशित हर चीज़ जान-बूझकर सार्वजनिक होती है: प्रोडक्ट, ऑफ़र, फ़ोटो, ब्लॉग, नौकरियाँ, संपर्क, खुलने का समय, मालिकों के नाम और फ़ोटो, GST, Udyam और FSSAI नंबर, और व्यवसाय जोड़े तो Pay पेज पर UPI ID और बैंक खाता। रिव्यू में रिव्यू देने वाले का नाम दिखता है, और टेस्टिमोनियल में वह जो व्यवसाय ने लिखा। स्टाफ़ ID कार्ड की लिंक, जिसके पास भी हो, उसे स्टाफ़ का नाम, फ़ोटो, पद और नियोक्ता दिखाती है।
5.Android ऐप आपके फ़ोन पर क्या रखता है
- आपका लॉगिन: एक सेशन टोकन, जो ऐप के अपने निजी स्टोरेज में, Android Keystore की चाबी से सुरक्षित रहता है, ताकि आप लॉगिन रहें। लॉगआउट करने पर यह हट जाता है।
- आपकी सेव या डाउनलोड की हुई फ़ाइलें (बिल, रिपोर्ट) फ़ोन के Downloads फ़ोल्डर में जाती हैं और आपके डिलीट करने तक वहीं रहती हैं। ऐप हटाने पर ये नहीं हटतीं।
- अपलोड के लिए ली गई फ़ोटो और शेयर के लिए बनी फ़ाइलें एक अस्थायी फ़ोल्डर में रहती हैं और अपने आप साफ़ हो जाती हैं, आम तौर पर एक दिन के भीतर।
- ऐप ये अनुमतियाँ माँग सकता है: सूचनाएँ; फ़ोटो लेने या बारकोड स्कैन करने के लिए कैमरा; स्टाफ़ चेक-इन के लिए और जिन स्टाफ़ ने इसे चालू किया है उनके लिए शिफ़्ट में ऐप खुला रहने पर मालिक को जगह दिखाने के लिए लोकेशन (सटीक); और आपके फ़ोन से पहले से जुड़े Bluetooth प्रिंटर पर बिल छापने के लिए आस-पास के डिवाइस (Bluetooth)। सभी वैकल्पिक हैं और ज़रूरत पड़ने पर ही माँगी जाती हैं, और आप इन्हें फ़ोन की Settings में कभी भी बदल सकते हैं। ऐप बैकग्राउंड में लोकेशन कभी इस्तेमाल नहीं करता। विज्ञापनों के लिए ऐप में Google के विज्ञापन ID की अनुमति भी है।
6.डेटा कहां रखा जाता है और कितने समय
- आपका अकाउंट और व्यवसाय के रिकॉर्ड हमारे डेटाबेस में रखे जाते हैं, और आपकी अपलोड की फ़ाइलें Cloudflare R2 स्टोरेज में।
- ऊपर दिए कुछ सेवा प्रदाता, जैसे Google और Cloudflare, डेटा को भारत के बाहर प्रोसेस या स्टोर कर सकते हैं। हम व्यक्तिगत डेटा भारत के बाहर सिर्फ़ डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 की अनुमति के अनुसार भेजते हैं, और कभी भी उस देश में नहीं जिस पर भारत सरकार ने रोक लगाई हो।
- जब तक आपका अकाउंट चालू है, हम आपका डेटा रखते हैं ताकि सेवा उसे आपको दिखा सके।
- Android ऐप का लॉगिन 90 दिन इस्तेमाल न होने पर अपने आप खत्म हो जाता है। ब्राउज़र का लॉगिन 24 घंटे बाद खत्म होता है।
- खाता हटाने के अनुरोध के बाद हम 7 दिन रुकते हैं ताकि आप मन बदल सकें, फिर उसे हटाते हैं। अनुरोध पुष्ट होने के 30 दिनों के भीतर आपका व्यक्तिगत डेटा हटा दिया जाता है। पंजीकरण के समय दिया गया नाम और मोबाइल नंबर, IT Rules, 2021 के अनुसार, खाता बंद होने के बाद 180 दिन तक रखा जाता है। बिल और भुगतान रिकॉर्ड कर कानून के अनुसार 8 साल तक रखे जाते हैं और फिर हटा दिए जाते हैं।
- ऐप के अंदर कोई एक रिकॉर्ड, जैसे ग्राहक या प्रोडक्ट, हटाने पर वह तुरंत आपकी नज़र से हट जाता है। हमारे सिस्टम से वह आपके अकाउंट के साथ मिटाया जाता है, या आप कहें तो उससे पहले।
- स्टाफ़ लोकेशन के रिकॉर्ड: 30 दिन, फिर अपने आप डिलीट। शेयरिंग बंद करते ही नए रिकॉर्ड तुरंत रुक जाते हैं।
- सुरक्षा, लॉग इन और सिस्टम लॉग, और किसने क्या बदला इसका रिकॉर्ड: एक साल, जैसा Digital Personal Data Protection Rules, 2025 कहते हैं, और इससे ज़्यादा सिर्फ़ तब तक जब तक कोई सुरक्षा घटना, विवाद या कानून उनकी ज़रूरत रखे।
- बैकअप: हटाया गया डेटा 90 दिनों के भीतर बैकअप से भी हट जाता है।
7.आपके विकल्प और अधिकार
भारत के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 के तहत आप:
- जानकारी पाना: पूछ सकते हैं कि हमारे पास आपका कौन सा निजी डेटा है और उसका क्या इस्तेमाल होता है।
- सुधार: उसे ठीक या अपडेट करवा सकते हैं। ज़्यादातर जानकारी आप ऐप में खुद बदल सकते हैं।
- हटाना: अपना अकाउंट और उसका निजी डेटा डिलीट करवा सकते हैं।
- शिकायत: पहले हमारे शिकायत अधिकारी से शिकायत करें। हमारे जवाब से संतुष्ट न हों, तो आप भारत के डेटा संरक्षण बोर्ड से शिकायत कर सकते हैं।
- नामांकन: किसी और व्यक्ति का नाम दे सकते हैं जो आपकी मृत्यु या असमर्थता की स्थिति में आपकी ओर से ये अधिकार इस्तेमाल करे।
- सहमति वापस लेना: कभी भी, उतनी ही आसानी से जितनी आसानी से दी थी: ऐप से या "अपना खाता हटाएँ" पेज से खाता हटाएँ, हमें लिखें, या विज्ञापनों के लिए Ad choices इस्तेमाल करें। सहमति वापस लेने से पहले हुआ काम नहीं बदलता, और जिन हिस्सों को उस डेटा की ज़रूरत है वे काम करना बंद कर देते हैं।
- आपके कर्तव्य: सही जानकारी दें, किसी और का रूप न धरें, और झूठी या बेवजह शिकायतें न करें, जैसा अधिनियम की धारा 15 कहती है।
इनमें से किसी भी अधिकार का उपयोग करने के लिए नीचे दिए पते पर हमें लिखें। हम 30 दिनों के भीतर जवाब देते हैं।
8.आपके फ़ोन पर विकल्प
- विज्ञापन: जहां Google का सहमति फ़ॉर्म आप पर लागू होता है, वहां ऐप में Profile, "विज्ञापन के विकल्प" से आप अपना जवाब कभी भी बदल सकते हैं (यह पंक्ति वहीं दिखती है जहां यह लागू होता है)। फ़ोन की Settings में Google, Ads के नीचे आप एडवरटाइज़िंग आईडी रीसेट या डिलीट भी कर सकते हैं।
- नोटिफ़िकेशन: फ़ोन की Settings में चालू या बंद करें, या ऐप के पूछने पर "अभी नहीं" कहें। लॉगआउट करने पर उस फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन बंद हो जाते हैं।
- लोकेशन: सिर्फ़ चेक-इन के समय अनुमति दें, या मना करें। इसके बिना स्टाफ चेक-इन में जगह दर्ज नहीं हो सकती।
9.अकाउंट डिलीट करना
आप एक वेब पेज से, बिना ऐप और बिना लॉगिन के, अपना अकाउंट और उसका डेटा डिलीट करने के लिए कह सकते हैं। उस पेज पर यह भी लिखा है कि क्या डिलीट होता है और हमें क्या रखना पड़ता है।
10.बच्चे
UdyogPortal अकाउंट सिर्फ़ 18 या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए हैं, और ऐप के विज्ञापन बच्चों के लिए नहीं हैं। कुछ व्यवसाय, जैसे स्कूल, कोचिंग क्लास, डे-केयर, स्कूल वैन और डांस या स्विमिंग क्लास, अपने ग्राहक बच्चों का रिकॉर्ड रखते हैं। ऐसे व्यवसाय को किसी बच्चे का डेटा दर्ज करने से पहले माता-पिता या अभिभावक की पुष्टि-योग्य सहमति लेनी होगी, जैसा Digital Personal Data Protection Act, 2023 की धारा 9 कहती है, और बच्चों को ट्रैक नहीं करना होगा या उन्हें विज्ञापन का निशाना नहीं बनाना होगा। अगर आपको लगता है कि किसी बच्चे का डेटा बिना ऐसी सहमति के यहाँ है, तो हमें लिखें, हम कार्रवाई करेंगे।
11.सुरक्षा
- सारा डेटा HTTPS से आता-जाता है।
- आप मोबाइल नंबर और PIN से लॉग इन करते हैं; साइन अप और PIN दोबारा बनाते समय SMS से वन-टाइम पासवर्ड पूछा जाता है। PIN और वन-टाइम पासवर्ड हैश करके रखे जाते हैं, और हमारे सर्वर हर लॉग इन टोकन का सिर्फ़ हैश रखते हैं। 3 गलत कोशिशों के बाद अकाउंट कुछ समय के लिए लॉक हो जाता है।
- PIN दोबारा बनाने पर आप हर डिवाइस से लॉग आउट हो जाते हैं। लॉग आउट करने पर उस डिवाइस का लॉग इन ख़त्म होता है और उसकी सूचनाएँ बंद हो जाती हैं।
- हर बिज़नेस का डेटा अलग रखा जाता है, इसलिए एक अकाउंट दूसरे का डेटा नहीं पढ़ सकता।
- निजी फ़ाइलें, जैसे पहचान पत्र और प्रिस्क्रिप्शन, निजी स्टोरेज में रखी जाती हैं और ऐसी साइन की हुई लिंक से खुलती हैं जो एक घंटे के भीतर ख़त्म हो जाती है। आपकी अपलोड की फ़ोटो से छिपी लोकेशन और कैमरे की जानकारी हटा दी जाती है।
- स्टाफ़ के पहचान नंबर (आधार, PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, UAN, PF) और बैंक खाता नंबर एन्क्रिप्ट करके रखे जाते हैं, और ढके हुए दिखते हैं, जैसे XXXX XXXX 1234। पूरा नंबर तभी दिखता है जब मालिक या अनुमति वाला स्टाफ़ "दिखाएँ" दबाए, और हर बार यह दर्ज होता है।
कोई भी सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता। अगर किसी सेंध का असर आप पर पड़ता है, तो हम कानून के अनुसार आपको और अधिकारियों को बताएंगे।
12.अगर आप दूसरों का डेटा रखते हैं
जब आप कोई कस्टमर, पूछताछ या स्टाफ जोड़ते हैं, तो उस डेटा की ज़िम्मेदारी आपकी है। उतना ही लें जितना ज़रूरी है, लोगों को बताएं कि आप उसे क्यों रखते हैं, और जो ज़रूरी न रहे उसे डिलीट करें।
13.कुकी
हम कुछ ही कुकीज़ इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ़ आपको लॉग इन रखने, भाषा और पोर्टल याद रखने, और पेज व फ़ॉर्म सुरक्षित रखने के लिए, व्यवसायों की वेबसाइटों पर भी। आपका ब्राउज़र कुछ जानकारी आपके अपने फ़ोन पर भी रखता है, जैसे कार्ट या किसी व्यवसाय की वेबसाइट पर लिखा डिलीवरी पता। वेबसाइट पर हम विज्ञापन, एनालिटिक्स या दूसरी साइटों पर ट्रैक करने वाली कुकीज़ इस्तेमाल नहीं करते। Android ऐप अपने अंदर यही वेबसाइट दिखाता है, इसलिए वहाँ भी यही कुकीज़ लागू होती हैं। Cookie Policy में हर एक की सूची है।
14.इस पॉलिसी में बदलाव
अगर हम आपके डेटा के इस्तेमाल का तरीका बदलते हैं, तो यह पेज और ऊपर की तारीख़ अपडेट करेंगे। बदलाव बड़ा हो तो लागू होने से पहले ऐप में बताएंगे।
15.संपर्क
डाक का पता: ऊपर दिया गया पंजीकृत कार्यालय। फ़ोन: +91 7410074195
आपके व्यक्तिगत डेटा या UdyogPortal से जुड़ी शिकायतें हमारे शिकायत अधिकारी, Dhiraj Kulkarni, Designated Partner, को support@mahaparvtechnologies.com पर या ऊपर दिए पंजीकृत कार्यालय के पते पर डाक से भेजी जा सकती हैं। हम शिकायत 24 घंटे के भीतर स्वीकार करते हैं और 15 दिनों के भीतर उसका समाधान करते हैं।
यह नीति भारत के कानूनों के अधीन है। Sangli के न्यायालयों का क्षेत्राधिकार होगा।
© 2026 Mahaparv Technologies LLP। सर्वाधिकार सुरक्षित। · LLPIN ADA-3156
support@mahaparvtechnologies.com · +91 7410074195